सराईकेला, मार्च 3 -- सरायकेला । सरायकेला स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर परिसर में सोमवार को पूर्णिमा उत्सव नहीं मनाया जाएगा। मंदिर रसोइया के आकस्मिक निधन के कारण पूरे मंदिर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके चलते निर्धारित उत्सव को स्थगित कर दिया गया। सोमवार सुबह रसोइया मंझर पति उर्फ भजोहरी पट्टनाटक टोला निवासी का आकस्मिक निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। दिवंगत भजोहरी रसोइया न केवल मंदिर की रसोई का कार्य संभालते थे बल्कि उनके हाथों से बना विशेष 'भोग' ही प्रतिदिन भगवान जगन्नाथ को अर्पित किया जाता था। उनकी निष्ठा और भक्ति ऐसी थी कि उनके तैयार किए गए प्रसाद से ही भगवान को रिझाया जाता था। उनके निधन को जगन्नाथ सेवा समिति और स्थानीय भक्तों ने अपूरणीय क्षति बताया। मंदिर परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य के निधन पर शोक की स्थिति पैदा हो गई। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.