प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को मंत्रोच्चारण के बीच श्रीराम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसमें कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मनोज खत्री ने सपरिवार पूजन किया। शनिवार को महा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस दौरान सीएमएस डॉ. शैलेन्द्र कुशवाहा, शिक्षक मनोज रावत, सुशील मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...