मंदिर में हुआ माता रानी का जगराता
बदायूं, मार्च 30 -- शिव शक्ति भवन मंदिर स्थित प्राचीन माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर्व के समापन के उपलक्ष्य में जागरण का आयोजन किया गया। उझानी की प्रसिद्ध जागरण पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति भेंट प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इससे पूर्व मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। जागरण के समापन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह माता रानी की आरती के बाद श्रद्धालुओं को हलवा-चना का प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.