कानपुर, मार्च 22 -- शिवली, संवाददाता। मदारपुर गाजीउद्दीन गांव में स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा किसी सिरफिरे ने खंडित कर दी। मूर्ति खंडित होने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र होकर हंगामा करने लगे। वहीं सूचना पर पुलिस व एसडीएम मैथा ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की बात कहते हुए मंदिर में दूसरी प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने महंत की तहरीर पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू की। शिवली कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गाजीउद्दीन गांव सड़क किनारे किशोर गौतम के खेत में ब्रह्मदेव मंदिर स्थित है, जहां पर मंदिर में मां दुर्गा, भगवान शिव नंदी, श्रीराम दूत हनुमान एवं शनिदेव महाराज की मूर्तियां स्थापित है। शनिवार की शाम मंदिर के पुजारी अशोक मिश्र आरती पूजा करने के ...