मुरादाबाद, मार्च 9 -- श्री महाकालेश्वर बालाजी धाम मंदिर सम्राट अशोक नगर में स्वामणी एवं भोग प्रसाद का आयोजन किया गया। महंत स्वामी संजयनंद गिरी के सानिध्य में संकट मोचन हवन किया गया। सुंदर कांड का संगीतमय पाठ किया गया। सेवादार आराधना ने बताया कि कन्या भोज एवं बह्म भोज कराया गया और अंत में भंडारा हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत संजयनंद गिरि ने बताया इस वर्ष श्री बालाजी महाराज संप्तविंशति जन्मोत्सव दो दिवसीय रहेगा। यह एक अप्रैल को कलशयात्रा के साथ आरंभ होगा। इसके बाद अखंड रमा चरित मानस का पाठ आरंभ होगा। सायं शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, गोपाल रस्तोगी, योगेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, कमल अग्रवाल, सचिन, शशांक, शशिकांत शर्मा, हरिओम गुप्ता, कपिल, करुणेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.