आरा, अप्रैल 15 -- -नवादा थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी कोठी स्थित मंदिर से पकड़ी गयीं तीनों महिला चोर -गिरफ्तार एक महिला पूर्व में भी मंदिर में चोरी करने में थी शामिल, सीसीटीवी में कैद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी कोठी के समीप स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं का आभूषण चोरी करने का प्रयास कर रही बक्सर की तीन महिलाओं को पकड़ा गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें अमित कुमार की पत्नी नेहा देवी, गोपाल भारती की पत्नी सीमा देवी और रवि कुमार की पत्नी वंदना देवी शामिल हैं। तीनों बक्सर जिले के बड़गांव गांव की रहने वाली बतायी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- नाथ बाबा मंदिर के पास से रोहतास के युवक की बाइक चोरी पुलिस के अनुसार तीनों पर्व-त्योहार के दिन शहर के विभिन्न मंदिरों में भीड...