बेगुसराय, जनवरी 30 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी वार्ड संख्या 12 स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में शिव प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित दीपक झा, दर्शन झा, मनीष झा एवं श्रीधर पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा सह कलश यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर मिडिल स्कूल, थाना चौक, आयुर्वेदिक औषधालय, आदर्श नगर होते हुए बूढ़ी गंडक नदी पहुंचीं, जहां विधिवत जल भराव किया गया। इसके बाद यात्रा सती स्थान, सीताराम पुस्तकालय का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। यज्ञ स्थल पर कलश पूजन किया गया तथा आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान देवाधिदेव महादेव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.