धनबाद, मई 8 -- भौंरा अस्पताल मोड़ के समीप नवनिर्मित शिव मंदिर में गुरुवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग व अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मौके पर आयोजित 12 घंटे के अखंड कीर्तन का समापन हवन-पूजन के साथ हुआ। अनुष्ठान के पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियों को मंदिर में स्थापित कराया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय भोले के जयघोष से गुंजायमान रहा। आयोजन को सफल बनाने में वार्ड 39 के पूर्व पार्षद शिव कुमार यादव, संजय रवानी, विनोद रवानी, शंकर रवानी और मिठू रवानी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.