उरई, मार्च 22 -- Orai News: यूपी के उरई में शिव मंदिर में मौजूद शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के बाद बवाल हो गया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और कोतवाली ले गई। इसके बाद भी लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और उन्होंने कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। नए शिवलिंग और नंदी की स्थापना के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान एक घंटे तक हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस के मुताबिक रामा हॉस्पिटल के पास शिव मंदिर में सूरज नाम के युवक ने शिवलिंग और नंदी की मूर्तियों को पत्थर से तोड़ दिया। यह पूरी हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया...