बांदा, अगस्त 2 -- बांदा। प्रेमी राजमणि और शत्रुघ्न के घर की दूरी करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर है। राजमणि ने बीए तक पढ़ाई की थी, लेकिन करीब दो साल पहले घरेलू आर्थिक परिस्थिति के कारण उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। वह घर पर ही सिलाई का काम करती थी। वह परिवार में सबसे छोटी थी। उसके परिवार में पिता देवी दयाल व मां बिजमा, दो भाई गजेंद्र और ओमप्रकाश तथा बड़ी बहन शांति हैं। राजमनी के पिता देवी दयाल महाराष्ट्र के पुणे में प्राइवेट काम करते हैं। उधर, शत्रुघ्न पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- शाहजहां बनीं प्रतीक्षा; लव अफेयर के 10 साल बाद पवन संग लिए सात फेरे, सनातन रीति-रिवाज से शादी वह मुंबई में प्राइवेट काम करता था। सप्ताह भर पहले ही 25 जुलाई को वह अपने लखनपुर गांव आया था। शुक्रवार को वह प्रेमिका राजमनी से म...