देवरिया, मई 13 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने युवक व उसके परिजनों पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक युवक की बारात कुछ दिन पूर्व कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। द्वार पूजा के दौरान आरोपी युवक की मुलाकात युवती से हुई। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने मंदिर में विवाह कर उसे अपने घर ले आया। कुछ दिन तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन युवक के परिजनों को यह शादी मंजूर नही...