निज प्रतिनिधि, मार्च 12 -- बिहार के सुपौल जिले में गुरुवार को लड़की से मंदिर में मिलने गए एक नाबालिग लड़के को बंधक बनाकर लोगों ने पिटाई कर दी। फिर दोनों की जबरन शादी करा दी गई। लड़का लोगों से छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोप है कि गांव वालों ने लड़के को बंधक बना रखा है। पुलिस टीम उसे छुड़ाने पहुंची लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते बैरंग लौट गई। वाकया त्रिवेणीगंज अनुमंडल के राजेश्वरी थाना क्षेत्र का है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि उन्मादी भीड़ एक नाबालिग लड़के को घेरकर बुरी तरह पीट रही है। मारपीट के दौरान लड़का रोते हुए बार-बार कह रहा है कि वह अभी पढ़ाई करना चाहता है और शादी नहीं करेगा। वह भीड़ से विनती करता रहा कि अभी हम लोगों की पढ़ने की उम्र है, पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.