चंदौली, जून 1 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्थित हनुमान मंदिर से बीते शनिवार को चोरों ने दिनदहाड़े पांच किलोग्राम का तीन घंटा उड़ा दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दी। इससे ग्रामीणों में रोष दिख रहा है। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण हनुमान मंदिर में तीन बार चोरी हो चुकी है। गांव के श्रीधर सिंह, पूर्व प्रधान भरत सिंह, दिनेश सिंह, सूर्यनाथ सिंह, पुजारी कन्हैया सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि ने बताया कि गांव के हनुमान मंदिर के प्रति काफी लोगों का आस्था जुड़ा है। बताया कि तीन दिन पहले भी सात किलोग्राम का घंटा चोरी हो चुका है। यह भी पढ़ें- मंदिर, घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा इसके पूर्व काली माता मंदिर से 16 किलो का घंटा चोरी हो गई ...