हाजीपुर, अप्रैल 28 -- महुआ, एक संवाददाता नवनिर्मित रामजानकी मंदिर में विभिन्न मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को 551 कलशधारी महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लिया और नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधि-विधान के साथ कलश को स्थापित किया गया। इसी के साथ यहां यज्ञ के मंत्र भी गूंजने लगे। यह शुभ कलशयात्रा तिसीऔता के चकैया स्थित यज्ञ स्थल से निकलकर 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बाबा द्रव्येश्वर नाथ धाम मंदिर डभैच पहुंची। जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को मंत्रोचार के बीच कलश में भरा गया। यह भी पढ़ें- जमुई: नारडीह में राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकली वहां से श्रद्धालु देवी देवताओं के जय घोष करते हुए पुनः उसी रास्ते यज्ञ स्थल पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.