लखीमपुरखीरी, मई 1 -- गंगाबेहड़ मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना के पहले इसका अनावरण कर नगर और मंदिरों का भ्रमण कराया गया। इसमें गांव के तमाम श्रद्धालु शामिल हुए। शाम पांच बजे मूर्ति का अनावरण करने के बाद इलाके के गुलरीपुरवा मंदिर, सिंगाही, निघासन तथा दुबहा मंदिर भ्रमण के बाद मूर्ति को गंगाबेहड़ मंदिर में स्थापित किया गया। बुधवार को गांव के सभी लोगों के लिए भंडारा किया गया। इस आयोजन में रामलखन, अनूप अवस्थी, संदीप, शिवकुमार, श्याम प्रकाश और राजेंद्र राज आदि का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य शिव बारात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.