नई दिल्ली, मई 25 -- केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर की यात्रा करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि रविवार को मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर केरल हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया और आम श्रद्धालुओं को असुविधा हुई। सतीशन ने रविवार को गुरुवायूर मंदिर में पूजा-अर्चना की और पारंपरिक तुलाभारम अनुष्ठान भी किया। भाजपा नेता बी गोपालकृष्णन ने गुरुवायूर देवस्वोम प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया कि रविवार सुबह प्रतिबंधित समय के दौरान मुख्यमंत्री और उनके साथ आए नेताओं को विशेष वीआईपी दर्शन की सुविधा दी गई। यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी की हुई चांदी, मिल गया ममता बनर्जी का साथ; क्या कहा? बीजेपी लीडर ने 24 मई को फेसबुक पर पोस्ट में दावा किया कि उच्च न्यायालय ने रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में सुब...