उन्नाव, मार्च 25 -- सोनिक। दही के रायपुर बुजुर्ग मजरा इब्राहिमाबाद गांव में मंगलवार देर रात अराजकतत्वों ने तिराहे पर स्थित मंदिर में स्थापित मां वैष्णो देवी की मूर्ति तोड़ दी। बुधवार सुबह सड़क पर टूटी मूर्ति देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खंडित मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया और उसे गंगा में विसर्जन के लिए ले गई। मंदिर का निर्माण कराने वाले रामचंद्र प्रजापति दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में पुलिस उनके चचेरे भाई रामचरन को साथ लेकर कानपुर पहुंची और नई मूर्ति खरीदकर पुजारी द्वारा पूजा-पाठ कराने के बाद मंदिर में स्थापित करा दी। इस मामले में रामचरन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.