प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज। संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के दौरान महाराष्ट्र से आई एक महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़िता के पति ने मामले में दारागंज थाने में दोबारा ई-एफआईआर दर्ज कराई है। नवी मुंबई निवासी राजेंद्र वाई लोंढे ने बताया कि वह पत्नी प्रभावती के साथ प्रयागराज आए थे। हनुमान मंदिर में दर्शन के दौरान उनकी पत्नी का मंगलसूत्र चोरी हो गया। उन्होंने घटना के अगले दिन ई-एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन थाना और जिले का नाम न लिखने के कारण वह निरस्त कर दी गई। इसके बाद उन्होंने दोबारा ई-एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस से चोरी गए मंगलसूत्र की बरामदगी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...