बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता शहर कोतवाली के मोहल्ला नजरबाग निवासी भैंरव अग्रवाल पुत्र मूलचंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि 26 मार्च को पत्नी संपत्ति अग्रवाल महेश्वरी पूजन को गई थी। वहां पर भीड़ देखकर गले में पड़े मंगलसूत्र को उतारकर पल्लू में बांध लिया। बाद में जब देखा तो वह गायब था। सीसी टीवी चेक पर महिला द्वारा चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने तहरी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...