हाजीपुर, अप्रैल 23 -- महुआ,एक संवाददाता। नवनिर्मित हनुमान मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 351 महिलाओं ने जलभरी की। उन्होंने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण किया और लोगों में एकता, भाईचारा, समरसता और अपनत्व का संदेश दिया। प्रखंड अंतर्गत हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के पहाड़पुर चौक के निकट नवनिर्मित हनुमान मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा से इलाका भक्ति में सराबोर रहा। श्रद्धालु महिलाएं मंदिर परिसर से कलश लेकर गाजेबाजे के साथ वैशाली विद्यालय महुआ पहुंची। जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को कलश में भर गया। वहां से वे पुनः मंगरू चौक से कढनिया, मानपुरा, गोरीगामा होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। यह भी पढ़ें- कलशयात्रा के साथ हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू जहां पर ...