नई दिल्ली, जनवरी 16 -- हिंदू धर्म ग्रंथों में दान की महिमा का वर्णन मिलता है। यह कार्य बेहद पुण्य वाला माना जाता है। खासकर धार्मिक स्थलों, गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। वहीं, गुप्तदान की बात करें, तो इसे महादान माना जाता है। गुप्त दान का मतलब है कि बिना किसी को बताए, निष्काम भाव से किया गया दान। शास्त्रों के अनुसार गुप्त दान का फल कई गुना अधिक माना जाता है। गुप्तदान से ना सिर्फ देवी-देवताओं की कृपा मिलती है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसे गुप्तदान के बारे में बताएंगे जिन्हें करने से महाफल व पुण्यफल की प्राप्ति होती है। नमक व अन्न का दानऐसा माना गया है कि अन्न का दान यदि गुप्त रूप से किया जाए तो इससे उसका महाफल मिलता है। मंदिर में आप किसी भंडारे में गुपचुप अन्न दान कर सकते हैं।...