नई दिल्ली, जून 6 -- महाराष्ट्र के पुणे में एक मंदिर में मेड इन पाकिस्तान चादरें मिलने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि पुणे के एक मंदिर में पहुंची यह चादरें पाकिस्तान से आई हैं या फिर किसी ने इन्हें भारत में ही बनाया है। भले ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने चिंता जताना शुरू कर दिया है।वायरल वीडियो में क्या? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला अपना नाम पूचा सर्राफ बताती है। वीडियो में महिला दावा करती है कि बुधवार को उसने पिंपरी-चिंचवाड़ के मोराया गोसावीं मंदिर से एक चादर खरीदी थी। बाद में उसने जब उसको घर आकर देखा, तो उस पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ था।" महिला ने दावा किया कि जब घर आकर उसने चाद...