जौनपुर, जून 2 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मा बाबा मंदिर पर सोमवार को किशोर और किशोरी की कथित रूप से शादी कराने की कोशिश पुलिस ने नाकाम कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाह की रस्मों को रोकवा दिया और मामले में शामिल कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि मामले में पुलिस ने कहां तक जांच पड़ताल की, यह जानकारी रात आठ बजे तक पुलिस ने नहीं दी। पूछने पर थानाध्यक्ष जांच की जा रही है कहते रहे। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में दोनों नाबालिगों का विवाह कराया जा रहा था। आरोप है कि शादी की पूरी व्यवस्था पैसे लेकर कराई जा रही थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। घटना के दौरान मौजूद लोगों में से कई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए कुछ आरोपी केराकत थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इस घट...