मंदिर में प्रेमी के साथ शादी रचाने पहुंची युवती बरामद
बिहारशरीफ, मई 10 -- मंदिर में प्रेमी के साथ शादी रचाने पहुंची युवती बरामद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में प्रेमी के साथ शादी रचाने पहुंची युवती को कोरमा थाने की पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद युवती को शेखपुरा लाकर कोर्ट में पेश किया गया और फिर कोर्ट के आदेश पर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि एक मई को थाना क्षेत्र के एक गांव से इंटर की छात्रा गायब हो गई थी। छात्रा ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली और फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इस संबंध में परिजनों द्वारा घाटकुसुम्भा के नीतीश कुमार के साथ पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी थी। मोाबइल लोकेशन के आधार पर छात्रा को बरामद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.