मंदिर में प्रेमिका संग शादी की तैयारी कर रहा था तांत्रिक, ऐन मौके पर पहुंची पत्नी ने किया हंगामा
अमरोहा, मई 10 -- भूत-प्रेत का कथित इलाज करने के नाम पर विवाहित तांत्रिक बिजनौर जिले के चांदपुर निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले आया। दोनों नगर के एक मंदिर में शनिवार को शादी करने की तैयारी कर रहे थे कि ऐन मौके पर पहुंची पत्नी ने हंगामा कर दिया। तांत्रिक व उसकी प्रेमिका को कोतवाली लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी में आया है कि तांत्रिक के खिलाफ चांदपुर में मुकदमा भी दर्ज है। चांदपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक मंडी धनौरा में चाऊमीन का ठेला लगाने वाला युवक तंत्र क्रिया करता है। वह भूत-प्रेत उतारने का दावा भी करता है। यह भी पढ़ें- दुल्हन ने दूल्हे के सामने ये क्या कर डाला? शादी के पंडाल में छा गया सन्नाटा, पुलिस भी हुई बेबस युवक के परिवार में पत्नी व तीन बच्चे भी हैं। जानकारी के मुताबिक अपने पर भूत-प्रेत होने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.