नई दिल्ली, मार्च 28 -- सोशल मीडिया के समय में शादी के पहले प्री वेडिंग शूट करवाने का फैशन बना हुआ है। शादी के बंधन में बंधने जा रहे लगभग सभी जोड़े अपनी यादों को सहेज कर रखना चाहते हैं। इसके लिए हर कोई एक बेहतर जगह की तलाश में होता है। ऐसे ही बेहतर और खुशनुमा जगह की तलाश करते हुए कर्नाटक का एक जोड़ा राज्य के बेत्ताडा भैरवेश्वरा मंदिर पहुंचा। लेकिन उनके साथ आए फोटोग्राफर्स ने कुछ ऐसा कर दिया कि स्थानीय लोग भड़क गए और उनके साथ मारपीट कर दी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के हासन जिले के सकलेशपुर में स्थित यह मंदिर अपनी हरियाली और प्राकृतिक दृश्यों के लिए मशहूर है। अक्सर लोग यहां पर प्री वेडिंग शूट के लिए आते रहते हैं। ऐसे ही शूट के लिए यह कपल भी वहां पर पहुंचा, लेकिन साथ आए फोटोग्राफर्स ने मंदिर परिसर के अंदर जाने के पहले अपने जूते नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.