रांची, अप्रैल 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। मुरतो गांव स्थित नवनिर्मित राम दरबार मंदिर में विग्रहों की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ सजावट की जा रही है और गांव के लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ 27 अप्रैल सोमवार को प्रातः नौ बजे भव्य कलशयात्रा से होगा। इस दिन पंचांग, कुंड और वास्तु पूजन, मंडप प्रतिष्ठा, नगर भ्रमण और संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा। 28 अप्रैल मंगलवार को मंडप पूजन, सर्ववेदी प्रतिष्ठा, अरनी अग्नि मंथन, प्रधान पीठ पूजन और अखंड कीर्तन आयोजित होगा। वहीं 29 अप्रैल को सर्ववेदी पूजन, महाआहुति, प्रसाद शिखर प्रतिष्ठा, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति और विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंचम्वाण मंदिर में प्राण प्रतिष...