बगहा, अप्रैल 20 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में खाटू श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मारवाड़ी धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए पुन: मारवाड़ी धर्मशाला पहुंची। इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में मारवाड़ी समाज के महिला-पुरुषों के साथ शहर के अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान नगर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर प्रशासन के द्वारा साफ-सफाई और पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।जिससे यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन...