मधेपुरा, फरवरी 21 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रेशना पंचायत के वार्ड 5 बिशनपुर अरार गांव में मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी। यात्रा में शामिल लोगों ने हर-हर महादेव और बोल बम का जयकारा लगाते हुए सड़क पर भ्रमण किया। इस दौरान कन्याएं पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर साथ चल रही थी। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं का जत्था सुरसर नदी के तट पर पहुंचा। नदी से जल भर कर वापस मंदिर प्रांगण के लिए रवाना हुआ। ग्रामीण विजय दास, शर्मलाल मंडल, संतोष कुमार और दीपक रजक ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव में भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में शिवलिंग स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा की रस्म पूरी की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अष्टयाम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.