मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। वल्लम मोहल्ला स्थित ठाकुर जी महाराज के मंदिर में शुक्रवार को राधा कृष्ण एवं मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। स्थापना से पहले प्रतिमाओं को स्नान कराया गया। वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया गया। दो ठेलों पर विराजमान कर नगर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे। भजन कीर्तन पर झूमते रहे। नगर यात्रा मंडी चौक, सर्राफा बाजार,बर्तन बाजार होते हुए मंदिर पहुंची जहां प्रतिमाओं की स्थापना की गई। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। आरती के बाद भंडारा आरंभ किया गया। व्यवस्था में सुमन रस्तोगी, प्रर्मिला, उर्मिला अग्रवाल, राधे श्याम, जगदीश अग्रवाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.