देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतनिधि। नगर थाना क्षेत्र के चंदाजोरी में मंदिर में पूजा करने के दौरान दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष का दिनेश महथा घायल हो गया। घायल ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद थाना में आवेदन देकर दूसरे पक्ष के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिक्र है कि 4 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे पत्नी गुड़िया देवी मंदिर में पूजा कर रही थी। उसी दौरान बासो देवी और पुत्र निर्भय कुमार महथा वहां पहुंच गाली-ग्लौज करने लगे। आरोप है कि दोनों ने पत्नी को मंदिर से बाहर निकाल दिया। हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की जानकारी होने के बाद वह भी मौके पर पहुंचा। उसी बीच आरोपी निर्भय कुमार महथा ने पीछे से पकड़ लिया और बासो देवी ने ईंट से मुंह पर वार कर घायल कर दिया। जिक्र है कि आरोपी बासो देवी ने धमकी दी कि अपने बेटे के माध्...