हरदोई, मई 14 -- पचदेवरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर में पूजा कर रही युवती का कथित रूप से वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे गांव स्थित मंदिर में पूजा-पाठ करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी श्यामू द्विवेदी ने अपनी छत से वीडियो बना लिया। उसे गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दिया। इससे वीडियो कई लोगों ने देख लिया और उसकी बदनामी हुई। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारकर अभद्रता की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी श्यामू द्विवेदी ने विवेकानंद, शिवानंद तथा धीरज के साथ मिलकर ल...