कुशीनगर, मार्च 28 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के गर्भगृह में शुक्रवार रात्रि को अज्ञात लोगों ने पिंडी तोड़कर ऊपर लगी स्टील की धातु चोरी कर ली है। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची डॉयल 112 और कसया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त हैं। पुलिस ने जल्द दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया।खेसारी गिदहा गांव स्थित मां काली मंदिर में बनी एक पिंडी को शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे मंदिर के पुजारी सोनू गिरी ने खंडित पिंडी देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गांव के उत्तर सरेह में बने काली माता के मंदिर में आसपास के ग्रामीण प्रतिदिन पूजा करते हैं। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.