मिर्जापुर, मार्च 3 -- विंध्याचल (मिर्जापुर)। मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में नायब तहसीलदार से धक्का-मुक्की और धमकी देने के मामले में पुलिस ने पुरोहित राज मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 28 फरवरी की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार पांडेय सदर तहसील में तैनात हैं और वर्तमान में पहाड़ी ब्लॉक के नायब तहसीलदार हैं। आरोप है कि वह 28 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद गर्भगृह से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान वीआईपी गेट नंबर एक निवासी पुरोहित राज मिश्रा वहां पहुंचे और कथित रूप से उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना की सूचना पर मंदिर परिसर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे। देर रात तक समझौते की कोशिश चली, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.