चंदौली, मार्च 25 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। टाण्डाकला स्थित मां काली मंदिर में मंगलवार को नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में दीपक जलाते समय एक महिला की साड़ी में आग पकड़ ली। जिससे गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। परिजनों ने वाराणसी स्थित मंडलीय अस्पताल कबीरचौर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। टाण्डाकला के रहने वाले वीरेंद्र पांडेय की पत्नी किरन पांडेय मंगलवार को मां काली की पूजा-अर्चना करने मंदिर गई थीं। देवी दर्शन के बाद वह पास ही स्थित श्री ब्रह्म बाबा के स्थान पर दीप और अगरबत्ती जलाने लगीं। इसी दौरान कुछ पूजन सामग्री नीचे गिर गई। वह उसे उठा रही थी तभी दीपक की लौ उनके साड़ी में पकड़ ली। देखते ही देखते आग पूरी साड़ी में फैल गई और वह झुलसकर अचेत हो गईं। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.