मंदिर में दर्शन करने गई युवती करंट की चपेट में आई, झुलसी
मुरादाबाद, जून 1 -- मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गांव जैतिया सादुल्लापुर में सोमवार सुबह मंदिर में दर्शन करने गई एक युवती करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की तत्परता से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। 21 वर्षीय रजनी सोमवार सुबह करीब छह बजे गांव के मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। बताया जाता है कि मंदिर में प्रवेश करते समय जैसे ही उसने लोहे की चेनर को पकड़ा, उसमें अचानक विद्युत प्रवाह होने के कारण उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही युवती चीख पड़ी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रजनी को करंट की चपेट से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.