जौनपुर, जनवरी 29 -- खुटहन (जौनपुर)। भागमलपुर गांव में स्थित कबीर मंदिर में महिला पुजारन को पीटने, तोड़फोड़ और पचास हजार नकदी उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और चार से छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला पुजारन की तहरीर पर की गई है। गांव स्थित प्राचीन कबीर मंदिर पर वर्षों से महिला पुजारन मालती दास रहकर पूजा पाठ करती हैं। आरोप था कि गत 24 जनवरी को इसी गांव के अभिनाश, चिंटू, राम आसरे, करिया और चार से पांच लोग अज्ञात मंदिर पर आकर उसकी पिटाई करने लगे। अंदर रखा सामान तोड़फोड़ दिए। यह भी आरोप है कि चंदा इकट्ठा कर मंदिर में रखे पचास हजार रुपये भी आरोपित उठा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.