फतेहपुर, फरवरी 9 -- असोथर। थाना क्षेत्र स्थित गाजीपुर रोड किनारे हनुमान मंदिर में चोरों ने ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया। मंदिर थाना परिसर से महज करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। खदरहा निवासी सभासद राजेश कुमार ने बताया कि मंदिर का ताला तोड़कर चोर पीतल के दो घंटे, साउंड और गैस चूल्हा चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी दो दिन पूर्व चित्रकूट गए थे, जिससे मंदिर बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना की। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.