फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र में रविवार को मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद दो किशोर लौट कर घर नहीं आए। उनके घर न आने से परिवारीजन चिंतित हो गए। उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। अलीपुरक मोहनीपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र राजू सिंह रविवार को कावण लेकर आया था। वह गांव के ही अपने दोस्त आशीष कुमार पुत्र वीनेश कुमार के साथ शिव मन्दिर बहत पर कांवड़ के गंगाजल का अभिषेक करने के लिए गया था। उसके बाद दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी उन लोगो का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने कृष्ण कुमार की उम्र 13 तथा आशीष की उम्र 11 वर्ष बताई गई है। कृष्ण कुमार कक्षा 5 का छात्र है। थाना प्रभारी जसराना का कहना है कि बच्चों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...