सहरसा, अप्रैल 7 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा गांव स्थित भगवती मंदिर में बीते रविवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण और दानपेटी में रखी चढ़ावे की राशि पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी सत्तों पंडित ने बताया कि वे रोज की तरह शाम की आरती कर घर चले गए थे। सोमवार अहले सुबह जब मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। चोरी गए सामानों में सात से आठ पीस चांदी के झांप, टिकली सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। वहीं दानपेटी भी अपने स्थान से गायब थी। बाद में छानबीन के दौरान मंदिर से लगभग 500 मीटर दूर मक्के के खेत में टूटी हुई दानपेटी बरामद हुई, जिसमें रखी राशि गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ...