कोडरमा, अप्रैल 14 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने किशारों को हिरासत में लिया है। मालूम हो कि मडुआटांड़ की शंकुतला देवी ने तिलैया थाना में आवेदन देकर मंदिर में चोरी की घटना की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा मंदिर की दानपेटी तोड़कर पैसे चोरी कर लिए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस को विश्रामबाग मौजा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे दो संदिग्ध किशोर दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों किशोरों ने मंदिर चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मंदिरों में चोरी करते हैं। यह भी पढ़ें- तिलैया थाना क्षेत्र में फिर चोरी, इस पर मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना मडुआटांड़ मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.