जौनपुर, दिसम्बर 15 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली के थानागद्दी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेहड़ा गांव स्थित प्राचीन महावीर मंदिर में चोरी का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वायरल फुटेज में चोर मंदिर के अंदर बेखौफ होकर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 13 दिसंबर की रात की है, जो मंदिर परिसर में लगे कैमरे में कैद हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 17 अक्टूबर की रात मंदिर में चोरी हुई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन आज तक न तो चोरों की पहचान हो सकी और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई। महज दो माह के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इस प्राचीन मंदिर में एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.