झांसी, अप्रैल 18 -- झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चोरों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाया था। वहीं पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का माल समेत शातिर चोर को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। शुक्रवार को केके पुरी स्थित शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में चोरी हुई थी। मंदिर के पुजारी पंडित निर्मल व्यास की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें दानपात्र तोड़कर लगभग 15 से 20 हजार रुपये चोरी किए गए थे। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी सत्यम वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को राजघाट कॉलोनी स्थित मंदिर की बाउंड्री के पास से पकड़ा गया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की रकम में से 4,370 रुपये नगद और चोरी में प्रयुक्त लोहे का सब्बल बरामद किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.