बलरामपुर, जनवरी 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के लालाजोत गिधरैया गांव स्थित रेणुकानाथ मंदिर में शुक्रवार लगभग पौने दस बजे एक चोर ने चोरी करने का प्रयास किया। इस पर मंदिर पुजारी बजरंगी गिरि ने अन्य लोगों के साथ आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लालाजोत गिधरैंया गांव के पास स्थित रेणुकानाथ मंदिर के पुजारी बजरंगी गिरि ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग पौने आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का चैनल गेट बंद कर ताला लगाकर मंदिर के पीछे घर चले गए थे। इसी बीच रात करीब पौने दस बजे मंदिर में आए तो देखा चैनल का ताला टूटा है। मंदिर के अंदर एक व्यक्ति पीतल की छोटी व बड़ी घंटियों को खोल रहा है। मंदिर पुजारी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। ग्रामीण रवि गिरि, मैसर अली, रमेश गिरि, सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.