अमरोहा, मार्च 7 -- प्राचीन चाकेश्वर झारखंडी मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का छत्र व दान पात्र चोरी करने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। जानकारी के अनुसार बीती एक मार्च की रात चोरों ने चाकेश्वर झारखंडी महादेव मंदिर का ताला तोड़ते हुए अंदर से माता के थान पर चांदी का छत्र चोरी कर लिया था। इसके अलावा दान पात्र भी चोरी करके ले गए थे। दो मार्च की सुबह पुजारी नीरज गिरि मंदिर की सफाई करने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई थी। पुजारी के मुताबिक छत्र करीब एक किलो चांदी का था, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। दान पात्र में भी लगभग पांच हजार रुपये थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकार्ड हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.