भदोही, दिसम्बर 10 -- भदोही, संवाददाता। जिले में चोरियों का खुलासा ना होने के कारण उनका मनोबल सातवें आसमान पर है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव में चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। कईयों से पूछताछ, सीसी कैमरों को खंगालने के बाद भी हाथ खाली हैं। बता दें कि उमरी प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्राचीन वरुणेश्वर महादेव मंदिर है। चोरों ने गत माह 29 नवंबर की रात को मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से लाखों रुपये की चोरी की थी। मंदिर के पुजारी आरदा प्रसाद सिंह ने तहरीर में कहा है कि साढ़े चार किलो चांदी का शिवलिंग कवर, 25 किलो का घंटा, पांच किलो का एक पीतल का घंटा, दान पेटी तथा दो कैमरा भी चोरी कर लिए। मामले की जानकारी पर पुलिस अगले दिन रविवार को खोजी कुत्ता संग जांच किया था। वरुणा नदी के किनारे आरी मिली थी। गांव में खोजी कुत्ता जाने के बाद नदी की ओर ग...