मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर। कोतवाली पुलिस ने मंदिर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना रुद्रपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी छोटू उर्फ इसराईल अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। पूछताछ में आरोपित का नाम भी सामने आया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन सूर्यवंशी निवासी समरौना, दुधेश्वरनाथ मंदिर, थाना रुद्रपुर, देवरिया के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.