बदायूं, फरवरी 16 -- बदायूं, संवाददाता। मंदिर से घंटे चोरी कर भाग रहे बाइक सवार दो चोरों को ग्रामीणों ने शनिवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद रविवार को जेल भेज दिया। उनके पास से चोरी किए गए 32 छोटे-बड़े पीतल के घंटे और बाइक बरामद हुई है। दोनों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मुजरिया थाना क्षेत्र के बहेड़िया गांव के ग्रामीणों ने दो बाइक सवार चोरों को उस समय पकड़ लिया, जब वे थाना क्षेत्र के चंचौरा गांव स्थित शिव मंदिर से पीतल के घंटे चोरी कर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 32 छोटे-बड़े पीतल के घंटे बरामद हुए। साथ ही चोरी में इस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.