सहारनपुर, फरवरी 18 -- देहात कोतवाली पुलिस ने शकलापुरी रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी मिला है। कोतवाली मंडी निवासी जवाहर पार्क कॉलोनी निवासी हिमांशु खेड़ा ने कोतवाली देहात में दर्ज कराए मामले में बताया था कि शकलापुरी रोड हनुमान चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर से पीतल का गदा, लड्डू गोपाल, पीतल का मुकुट, दीपक और तांबे का नाग देवता चोरी कर लिया गया। मंदिर से सामान गायब मिलने पर स्थानीय लोग आरोपियों की तलाश कर रहे थे। मंगलवार की शाम दो युवक शकलापुरी रोड पर हाथ में थैला लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले। शक होने पर लोगों ने उन्हें रोककर थैले की तलाशी ली तो उसमें मंदिर से चोरी किया गया सामान मिला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शमशु और फारूख निवासी पुलखुमरान के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.