मंदिर में चोरी करने वाला गिरफ्तार
लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ,संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी के हबीरपुर में स्थित शिव दुर्गा मंदिर की दान पेटी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आदर्श नगर नीलमथा निवासी रामभजूराय ने गुरुवार को शिकायत की थी कि दीपांशु उर्फ मोगली ने शिव दुर्गा मंदिर हबीरपुर में दान पेटी तोड़कर रुपये चोरी किया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीपांशु रावत उर्फ मोगली निवासी हबीरपुर हरिहरपुर को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- मंदिरों से घंटा चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, 13 घंटे बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.